फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA inaugurated community center

Panipat News: विधायक ने कम्युनिटी सेंटर का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated community center
पानीपत। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने रविवार को भाटिया कॉलोनी स्थित शनि मंदिर में कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य छह महीने के अंदर पूरे हो जाएंगे। प्रमोद विज ने घोषणा की कि कम्युनिटी सेंटर में एक लिफ्ट भी लगवाई जाए। जिससे बुजुर्गों को सीढ़ी से चढ़ने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

गणेश मंदिर सेवा समिति के महासचिव हरीश बंसल और प्रधान बलदेव गांधी ने विधायक का शाॅल, पटका और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। हरीश बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक प्रमोद विज को हरियाणा विधानसभा की एस्टीमेट कमेटी का चेयरमैन बनाया है। उन्होंने इस पर सबको शुभकामनाएं दी। प्रमोद विज ने कहा कि शहर में बहुत निर्माण कार्य जारी हैं। मॉडल टाउन में एक बड़ा कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। भाटिया कॉलोनी में सुंदर और अद्भुत मंदिर की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हरीश बंसल, बलदेव गांधी, रामनिवास गुप्ता, अशोक गुंबर, सुमित, सुदेश बंसल, दीपू वीरेंद्र व कृष्ण तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed