{"_id":"6ad3736c958d2c69db0c591e","slug":"mla-bhadana-shocked-to-see-a-pile-of-filth-and-mud-picked-up-a-shovel-and-began-cleaning-it-himself-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166166-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विधायक भड़ाना गंदगी व कीचड़ का ढेर देख हुए हैरान, फावड़ा उठा खुद करने लगे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विधायक भड़ाना गंदगी व कीचड़ का ढेर देख हुए हैरान, फावड़ा उठा खुद करने लगे सफाई
विज्ञापन
सफाई करते समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना। संवाद
बीडीडीपीओ और सरपंच को दिए जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना शनिवार को सनौली खुर्द गांव के मुख्य अड्डे पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने पहुंचे। यहां गंदगी और कीचड़ देखकर हैरान रह गए। उन्होंने खुद कस्सी लेकर सड़क किनारे पड़े कीचड़ को हटाने लगे। कीचड़ इतना भारी था कि कस्सी से उठाना मुश्किल हो गया। जगह-जगह लगे गंदगी और कीचड़ के ढेर देखकर विधायक भी हैरान रह गए।
इसके बाद उन्होंने सरपंच संजय त्यागी को निर्देश दिए कि इस गंदगी को जल्द से जल्द उठवाकर गांव में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। विधायक भड़ाना ने मुख्य अड्डे और हरिजन चौपाल के आसपास झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दिवाली को देखते हुए समालखा शहर और हलके के हर गांव में मेगा सफाई अभियान शुरू किया गया है। जिस प्रकार हम दिवाली पर अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी प्रकार हमें अपनी गलियों और गांव को भी स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश और पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना हर नागरिक का सामाजिक कर्तव्य है।
ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, पुराने तार बदलने के निर्देश
अभियान के दौरान विधायक भड़ाना ने ब्लॉक के कई गांवों से आए लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी। सनौली खुर्द की महिलाओं ने मुख्य गली के जर्जर और पुराने बिजली के तारों को हटवाकर केबल लगवाने की मांग रखी, जबकि धनसौली-नगला के ग्रामीणों ने जमीनी विवाद का निपटारा कराने का आग्रह किया। विधायक ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी नरेंद्र कादियान, सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार, सरपंच संजय त्यागी, जिला परिषद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र रावल और बीडीपीओ शक्ति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
20