फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Missing Suresh's body found from canal, hands and feet and mouth were tied

नहर से मिला लापता सुरेश का शव, हाथ-पैर और मुंह था बंधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Missing Suresh's body found from canal, hands and feet and mouth were tied
पानीपत। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मी परिजनों के बयान लेते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। गोपाल कॉलोनी से बृहस्पतिवार को शादी की सालगिरह के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता सुरेश का शव शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर में मिला। उसके हाथ-पैर और मुंह गमछे से बंधे थे। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गोपाल कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उनका बेटा सुरेश (22) मेहनत मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर से निकला था। उसने आखिरी बार पड़ोसियों से कहा था कि पत्नी से बात करा दो। रात भर घर न लौटने पर सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान परिजन सुरेश की फोटो लेकर ढूंढते हुए नहर किनारे एक ठेके के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सुरेश ने वहां बैठकर शराब पी थी। सीसीटीवी फुटेज में भी सुरेश वहां बैठा मिला, लेकिन कुछ देर बाद वह उठकर चला गया। शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे सुरेश का शव गांव सिवाह के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला।
विज्ञापन

एक ही गमछा फाड़कर हाथ और मुंह बांधे
एक ही गमछे को फाड़कर सुरेश के हाथ और पैर बांध गए हैं। गमछे का ही कुछ कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया गया। बाकी गमछे से उसका मुंह बांधकर नहर में फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की सालगिरह के दिन सुरेश ने घर छोड़ा
मां रेखा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे सुरेश की एक साल पहले आठ मरला कॉलोनी निवासी मनीषा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद बेटे और बहू में अनबन रहने लगी। डेढ़ माह पहले झगड़े के बाद मनीषा बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। बेटे की बृहस्पतिवार को शादी की सालगिरह थी। उसी दिन वह घर से निकल गया। जाने से पहले उसने पड़ोसियों से पत्नी की बात कराने की बात कही थी।

वर्जन
नहर से शव को बरामद किया गया है, पोस्टमार्टम के लिए उसे सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed