फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Missing property dealer dead body

लापता हुए प्रॉपर्टी डीलर का रोहतक नहर में मिला शव, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Missing property dealer dead body
गोहाना रोड पर स्कूटी पर मोबाइल रख संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए अंसल निवासी प्रापर्टी डीलर योगेश मदान का शव रोहतक में नहर केे अंदर मिला। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया था और तीन दिन तक शनाख्त न होने पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को जानकारी मिलने पर रोहतक पहुंचे परिजनों ने फोटो और कपड़ों से उनकी पहचान की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंसल टाउन निवासी प्रॉपर्टी डीलर 48 वर्षीय योगेश मदान कैंसर से पीड़ित थे। उनके बेटे अखिल मदान ने बताया कि पिता सात मार्च को बिना बताए घर से स्कूटी लेकर निकले थे। उसी दिन रात नौ बजे गोहाना रोड के पास उनकी स्कूटी की सीट पर फोन रखा मिला था। ऐसे में उनके नहर में कूदने की आशंका जताते हुए आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को योगेश मदान को ढूंढ रहे बेटे अखिल मदान ने बताया कि सूचना मिली थी कि रोहतक में नहर के अंदर शव मिला है। वह रोहतक पहुंचे तो पुलिस ने फोटो और पकड़े दिखाए, जिससे उन्होंने शनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed