फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Missing girl's body found in drain

ड्रेन में मिला लापता बच्ची का शव

Tue, 11 Feb 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 11 Feb 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत सैनी कॉलोनी से 15 दिन पहले लापता डेढ़ साल की बच्ची का शव ड्रेन नंबर वन में मिला। परिजनों और कॉलोनीवासियों में प्रशासन और निगम अधिकारियों के प्रति नाले की सफाई न कराने पर रोष है।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद ने इस मौत के लिए ड्रेन की सफाई नहीं होने को कारण बताया और निगम अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज नहीं हुआ तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


वार्ड-24 की सैनी कॉलोनी के साथ लगती ड्रेन नंबर वन में सोमवार को एक बच्ची का शव मिला। इसकी पहचान कॉलोनी में रहने वाले संतराम की डेढ़ साल की लड़की गगनप्रीत के रूप में हुई। कुछ ही देर में कॉलोनी के लोग और पुलिस वहां पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतराम ने बताया कि उसकी लड़की गगनप्रीत 24 जनवरी को कॉलोनी के पास ही खेल रही थी। इसी समय वह लापता हो गई। उसने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने 25 जनवरी को उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था।

गगनप्रीत का आसपास तलाशने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। कॉलोनी के लोगों ने पार्षद दुष्यंत भट्ट की मदद से जेसीबी मंगवाकर ड्रेन में तलाश करने का प्रयास किया। सोमवार को जेसीबी ने ड्रेन की सफाई के लिए घास हटाया तो वहां पर बच्ची का शव मिला।

भाजपा के वार्ड 24 पार्षद दुष्यंत भट्ट ने नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी से हादसा बताया। उन्होंने बताया कि ड्रेन नंबर वन पर घास उगा है और घास के चलते सड़क और ड्रेन का पता नहीं लगता। नगर निगम ने गत दिनों ड्रेन की सफाई करने की कही थी और पांच लाख रुपये लगाने का दावा किया था।

यहां की सफाई नहीं हो सकी। नगर निगम अधिकारी इस हादसे में दोषी हैं। वे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे। पुलिस ऐसा नहीं करती है तो वे इसको लेकर कोर्ट तक जाएंगे। ड्रेन में सैनी कॉलोनी के पास एक बच्ची का शव मिला है।


पुलिस ने शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बच्ची की गुमशुदगी का पहले ही मामला दर्ज है। पुलिस इसमें जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
योगेश कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed