फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants set fire to car of painter contractor in Panipat

Panipat: शरारती तत्वों ने पेंटर ठेकेदार की गाड़ी में लगाई आग, फ्लाईओवर के नीचे खड़ी थी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी

Wed, 29 Mar 2023 01:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Mar 2023 01:58 PM IST
सार

पानीपत तहसील कैंप के रामनगर निवासी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह पेंटर ठेकेदार है। मंगलवार को वह अपने बच्चों का स्कूल रिपोर्ट कार्ड लेकर घर लौटा था। उसने अपनी गाड़ी पुरानी तहसील के सामने फ्लाईओवर के नीचे बनी पार्किंग में खड़ी कर दी थी।

विज्ञापन
Miscreants set fire to car of painter contractor in Panipat
बदमाशों ने कार में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत पुरानी तहसील के सामने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में मंगलवार रात शरारती तत्व आग लगाकर फरार हो गए। बुधवार सुबह पेंटर ठेकेदार गाड़ी लेने के लिए पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


बच्चों का स्कूल रिपोर्ट कार्ड लेकर घर लौटा था
तहसील कैंप के रामनगर निवासी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह पेंटर ठेकेदार है। मंगलवार को वह अपने बच्चों का स्कूल रिपोर्ट कार्ड लेकर घर लौटा था। उसने अपनी गाड़ी पुरानी तहसील के सामने फ्लाईओवर के नीचे बनी पार्किंग में खड़ी कर दी थी। बुधवार को उसे निजी काम से दिल्ली जाना था, इसलिए वह फ्लाईओवर के नीचे खड़ी गाड़ी को लेने के लिए पहुंचा तो उसे गाड़ी के बजाय सिर्फ लोहे का ढांचा मिला। अज्ञात आरोपी ने उसकी गाड़ी में मंगलवार रात आग लगा दी और फरार हो गए। उसने मामले की सूचना डायल 112 वह तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे बैठे रहते हैं नशेड़ी
सुरेंद्र शर्मा का आरोप है कि फ्लाईओवर के नीचे नशेड़ी बैठे रहते हैं, जो हर वक्त नशे में धुत रहते हैं। दो माह पहले नशेडियो ने फ्लाईओवर के नीचे एक महिला के साथ भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। आशंका है कि उन्हीं शरारती तत्वों ने गाड़ी में आग लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed