फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants beat up the e-rickshaw driver by taking a lift, looted Rs 2400

ई-रिक्शा चालक से लिफ्ट लेकर बदमाशों ने की मारपीट, 2400 रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up the e-rickshaw driver by taking a lift, looted Rs 2400
गांव भैंसवाल के गंदे नाले के पास छह युवकों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उससे 2400 रुपये लूट लिए। इनमें से एक बदमाश ई-रिक्शा चालक से बरसत मोड़ से लिफ्ट लेकर उसे अपने साथ भैंसवाल मोड़ पर लेकर आया था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी मतलूब ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार दोपहर 12 बजे बरसत मोड़ पर उसे एक युवक मिला। युवक ने उसे भैंसवाल मोड़ पर चलने के लिए कहा। गांव भैंसवाल के गंदे नाले से पहले ई-रिक्शा के पास से एक मोटरसाइकिल गुजरी। उसकी रिक्शा में बैठे युवक ने उसे गाली दे दी। मोटरसाइकिल वाले ने उसकी ई-रिक्शा रोक ली। इसी वक्त वहां चार युवक और डंडे लेकर आ गए। सभी ने उसके साथ मारपीट की और उससे 2400 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed