फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor girl from Nepal recovered from Naultha village of Panipat

Panipat News: नेपाल की नाबालिग लड़की पानीपत के नौल्था गांव से बरामद

Wed, 03 Apr 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Minor girl from Nepal recovered from Naultha village of Panipat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। बाल कल्याण समिति ने नेपाल की 17 साल की लड़की को नौल्था गांव से बरामद किया है। ये लड़की अपनी मामी के साथ बिना परिजनों के बताएं यहां आ गई थी। वहां इसके परिजनों ने नेपाल में किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाल कल्याण समिति ने इस किशोरी को यहां से बरामद कर लिया है। नेपाल पुलिस दो दिन यहां आकर किशोरी को अपने साथ लेकर जाएगी। आरोपी मामी फिलहाल फरार है।
बाल कल्याण समिति के सदस्य मुकेश आर्य ने बताया कि 17 साल की किशोरी नेपाल के कंचनपुर जिले की रहने वाली है। इसकी मामी नौल्था गांव में एक हैचरी में काम करती है। यहीं पर वो परिवार के साथ रहती है। 21 मार्च को किशोरी की मामी अपने घर नेपाल गई थी। वहां मामी ने किशोरी को कहा कि वो पानीपत में उसे नौकरी दिला देगी। किशोरी बिना परिजनों को बताएं मामी के साथ आ गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने नेपाल में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। नेपाल पुलिस ने भारत में कई एनजीओ से संपर्क किया। पानीपत बाल कल्याण समिति को सूचना मिली कि ये किशोरी नौल्था गांव में है। बाल कल्याण समिति के सदस्य इसराना पुलिस को लेकर नौल्था गांव हैचरी में पहुंचे और किशोरी को वहां से बरामद किया। किशोरी ने समिति को बताया कि वो अपनी मर्जी से आई है। इसमें किसी की गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed