फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor accused of knife attack arrested

Panipat News: चाकू से हमला करने का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Minor accused of knife attack arrested
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने युवक पर चाकू करने के आरोपी नाबालिग को शुक्रवार शाम को रेलवे रोड के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि झगड़े की रंजिश में पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि गोपाल कॉलोनी निवासी मुकेश ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 12 फरवरी को सूचना मिली थी कि उनका छोटा लड़का सागर चोट लगने से घायल हो गया और उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर जब वह अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सक ने सागर को पीजीआई रोहतक भेज दिया। जब उन्होंने घायल सागर से जानकारी की तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले रेलवे रोड पर एक लड़के के साथ झगड़ा हुआ था, इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वीरवार को आरोपी ने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed