फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mining department seized 49 vehicles

Panipat News: खनन विभाग ने 49 वाहनों को किया सीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mining department seized 49 vehicles
पानीपत। जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने जिला में तीन महीने में 49 वाहनों को सीज किया है। इनसे 1.58 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता इसकी वीरवार को समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। ड्यूटी को अपना निजी कार्य समझकर कार्य करें। ज्यादा से ज्यादा से चेकिंग करें व खनन को लेकर निगरानी बरतें। अधिकारियों की कार्यशैली से सरकार की छवि बनती व बिगड़ती है। उपायुक्त ने बताया कि खनन विभाग द्वारा एक अगस्त से 28 नवंबर तक खनन विभाग ने 49 वाहनों को सीज किया। जिनसे 1.58 लाख रुपये की जुर्माना वसूली की है। उपायुक्त ने बताया कि खनन को लेकर निगरानी बरती जा रही है। इनमें जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि छह वाहनों को पेनल्टी लगाकर रिलीज किया गया है। गैरकानूनी परिवहन को लेकर 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed