फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minimum temperature increased, chances of rain tomorrow

Panipat News: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कल बारिश के अासार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased, chances of rain tomorrow
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को तेज बारिश के बाद आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं। वीरवार को सुबह हल्के बादल छाने से दिन का तापमान स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। शाम को आसमान में हल्के बादल छा गए। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन उसके बाद से आसमान में लगातार हल्के बादल छाने से तापमान में कमी आई है। रविवार को बारिश होने के बाद से आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं। वीरवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के समय तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन में तेज धूप के बाद हवा की रफ्तार तेज होने से तापमान स्थिर बना रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव से संक्रमण बढ़ने लगा है। इसके चलते उल्टी-दस्त व वायरल बुखार ज्यादा हो रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में भी ओपीडी बढ़ने लगी हैं। मौसम में बदलाव के कारण बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। मौजूदा मौसम के मद्देनजर अभिभावकों को बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। ताकि स्वास्थ्य के लिए हानि न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed