फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant worker commits suicide by jumping in front of train

Panipat News: प्रवासी श्रमिक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 09 Jan 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker commits suicide by jumping in front of train
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गृह क्लेश से परेशान एक प्रवासी श्रमिक ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। श्रमिक ने अंबाला से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आकर जान दी है। ट्रेन चालक की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

राज नगर निवासी जिआउद्दीन ने बताया कि वो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उसका पिता मोहम्मद हासिम अंसारी (58) राजनगर में एक फैक्ट्री में काम करते थे। वे 25 साल पहले पानीपत में काम के लिए आए थे। तब से वो यहीं पर रह रहे थे। रविवार को उसके पिता मोहम्मद हासिम अंसारी फैक्ट्री से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। देर रात जीआरपी ने उन्हें कॉल कर बताया कि उसके पिता की मौत हो गई है।
विज्ञापन

वो सूचना मिलते ही जीआरपी थाने में पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद हासिम अंसारी ने पटरी पर गर्दन रख दी थी। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में उन्हें पता नहीं है। वहीं दूसरी ओर मामले के जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि मृतक निजी कारणों से परेशान था। वो मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed