Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message to adopt scientific thinking given by cultural programs

Panipat News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Message to adopt scientific thinking given by cultural programs
समालखा। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति पानीपत व शहीद वीरेंद्र स्मारक समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय अभियान के तहत वीरेंद्र स्मारक भवन में एल्युमनाई मिलन कार्यक्रम और प्रोफेसर गौहर रजा द्वारा लिखित पुस्तक मिथकों से विज्ञान तक पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं हरियाणा विज्ञान मंच के राज्य महासचिव कृष्ण वत्स ने कहा कि मानव सभ्यता की शुरुआत से ही मिथकों और आडंबरों का बोलबाला रहा है। आदिमानव जिन प्राकृतिक घटनाओं को समझ नहीं पाता था, उन्हें चमत्कार मान लेता था। लेकिन विज्ञान के आविष्कारों ने लगातार इन पाखंडों का पर्दाफाश किया है। इस दौरान बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद वीरेंद्र स्मारक समिति के अध्यक्ष राजपाल दहिया ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में शोषण को बढ़ावा देने के लिए ही गैर-वैज्ञानिक विचारों, जातिवाद और सांप्रदायिकता का प्रचार-प्रसार किया जाता रहा है। दूसरे सत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और देशभक्ति से ओत-प्रोत चेतना गीत व रागनियां पेश की गईं। समिति के सचिव वेदपाल ने बताया कि भविष्य का भारत अभियान के तहत जिले के 20 से अधिक गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में नेपाल धर्मशाला, करहंस में रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या और शहीद भगत सिंह पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर किसान नेता कंवर सिंह, शीशपाल, गुलाब सिंह, राजेंद्र रक्सेड़ा, सुनील, रामपाल, मोमिन, सतीश चौहान, डॉ. शीशपाल, सीताराम, राजकुमार, सागर, मास्टर ब्रिजमोहन, डॉ. सुरेश कुमार, प्रवीण, नरेश, सोनू खान, कृष्ण, दीपक और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed