फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mentally disturbed woman closed the room and set fire

मानसिक रूप से परेशान महिला ने कमरा बंद कर लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
mentally disturbed woman closed the room and set fire
पानीपत। कलंदर चौक के पास स्थित घर में आग लगने के कारण निकलता हुआ धुंआ। - फोटो : Panipat
पानीपत। कलदंर चौक के पास स्थित एक मकान में मानसिक रूप से परेशान महिला ने कमरा बंद कर वहां रखे कपड़ों में आग लगा ली। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख परिवार के सदस्यों को कॉल किया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। दमकल विभाग की गाड़ी सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पहुंची, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन

कलदंर चौक के पास मोहर चौक पर स्थित मकान निवासी मानसिक तौर पर परेशान सुमन ने वीरवार सुबह आठ बजे अपने आप को मकान के ऊपर वाले कमरे में बंद कर लिया। इस समय परिवार के अन्य सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। महिला ने कमरे के अंदर रखे कपड़ों में माचिस से आग लगा दी और वहीं बैठ गई। आग की वजह से खिड़की से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को कॉल किया। सुमन का बेटा चरणजीत ऊपर वाले कमरे में पहुंचा तो वो अंदर से लॉक मिला। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो सुमन बेहोश मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग की लपटों से पड़ोसियों का एग्जॉस्ट फैन भी जला
पड़ोसी रमेश वर्मा ने बताया कि आग की लपटों से उनका घर में लगा एग्जॉस्ट फैन भी जल गया। उनसे और पड़ोसी रमन ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच बीच उनके सिर के बाल तक जल गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला इससे पहले भी आग लगा चुकी है। कभी-कभी पथराव भी कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, आग बुझा चुके थे पड़ोसी
पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने आग लगते ही दमकल विभाग को एक कॉल कर सूचना दे दी थी, इस दौरान उन्होंने खुद भी आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब 30 मिनट बाद एक दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक वे आग बुझा चुके थे।

पानीपत। घर में आग लगने के कारण जल कर राख हुआ सामान।

पानीपत। घर में आग लगने के कारण जल कर राख हुआ सामान।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed