फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Men's hockey trial held, today for women's team

पुरुष हॉकी का ट्रायल हुआ, महिला टीम के लिए आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Men's hockey trial held, today for women's team
अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल मेें भाग लेने के लिए बुधवार को हॉकी की पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों ने टॉयल दिया। वीरवार को महिला हॉकी टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। पंचकूला में बैडमिंटन, टेबिल टेनिस और लॉन टेनिस के ट्रायल के साथ ही हॉकी, वॉलीबॉल और कबड्डी के लिए ट्रायल हो रहे हैं। महिला हॉकी, वॉलीबाल और कबड्डी के ट्रायल 10 और 11 सितंबर को कुरुक्षेत्र मेें होंगे।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राज यादव ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल के 18 से 20 सितंबर तक भिवानी के भीम स्टेडियम में कबड्डी (पुरुष एवं महिला), 20 से 24 सितंबर तक कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में वॉलीबाल (पुरुष एवं महिला), 23 से 30 सितंबर तक कुरुक्षेत्र के मारकण्डेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद मारकण्डा में हॉकी (पुरुष एवं महिला) के खेल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

हॉकी (महिला वर्ग) के लिए खिलाड़ियों का चयन 9 सितंबर को हॉकी एस्ट्रोट्रफ हाबड़ी कैथल में होगा। चयन सोनीपत के हॉकी प्रशिक्षक अनिल कुमार और कुरुक्षेत्र के हॉकी प्रशिक्षक सुखविंद्र सिंह करेंगे। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के ट्रायल 10 सितंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में होंगे। जहां पुरुष खिलाड़ियों का यचन करनाल के वॉलीबॉल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह और कैथल के प्रशिक्षक कर्मबीर करेंगे। वहीं महिला खिलाड़ियों का चयन कुरुक्षेत्र के वॉलीबॉल प्रशिक्षक शिव कुमार और वॉलीबॉल प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी (पुरुष वर्ग) के लिए 10 सितंबर को भीम स्टेडियम भिवानी में चयन होगा। चरखी दादरी के कबड्डी प्रशिक्षक विकास कुमार और हिसार कबड्डी प्रशिक्षक संजय कुमार चयन करेंगे। कबड्डी (महिला वर्ग) के खिलाड़ियों चयन 11 सितंबर को भीम स्टेडियम भिवानी में होगा, जहां कुरुक्षेत्र के कबड्डी प्रशिक्षक संदीप कुमार और पानीपत के कबड्डी प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed