फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Medha honored, faces beaming

Panipat News: मेधा का हुआ सम्मान, खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Medha honored, faces beaming
पानीपत। लायंस क्लब पानीपत ग्रेटर द्वारा जिले के 545 बच्चों को सम्मानित किया। इनमें से 400 लड़कियां रहीं। लड़के और लड़कियों के सम्मान पाकर चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


मुख्यातिथि पीकेजी के संचालक गौरव जैन रहे और विशिष्ट अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति व समाज का आधार हैं। युवा पीढ़ी को शिक्षा प्राप्ति के लिए आगे आना चाहिए। वे लक्ष्य साधकर आगे आएंगे तो सफलता पाने में अपेक्षाकृत कम मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है। पहले लड़कियों की शिक्षा पर जोर नहीं दिया जाता था। अब लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़े पदों पर आसीन हो चुकी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और वे अगले कदम में और बेहतर परिणाम लेकर आते हैं। लायंस क्लब पानीपत ग्रेटर के अध्यक्ष लायन रविंद्र जैन ने कहा कि जिला के लगभग 150 स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया था। डॉ. राजेश गार्गी व डॉ. अमित शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने जीवन की बेहतर बनाने के बारे में बताया। प्रधानाचार्य मुकेश ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने के 10 टिप्स दिए। इस मौके पर हरिमोहन गुप्ता, विजेंद्र हुड्डा, महेंद्र दीक्षित, बिंदिया रानी, संदीप शर्मा, अनिल कुमार, जयदीप, हरिओम, मुकेश शास्त्री व राजेंद्र कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed