फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mechanic kidnaps his friend after demanding payment

Panipat News: भुगतान मांगने पर मैकेनिक उसके दोस्त का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Mechanic kidnaps his friend after demanding payment
पानीपत। तीन ठेकेदारों ने पेमेंट मांगने पर अपने मशीन मैकेनिक और उसके दोस्त का नूरपुर गांव से अपहरण कर लिया। तीनों ठेकेदारों ने इन दोनों के साथ मारपीट की और इनको उत्तर प्रदेश उठाकर ले गए। इनके मोबाइल छीन लिए गए। अब तक दोनों युवकों का भेद नहीं लगा है। युवक के मामा ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 पुलिस थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अपहरणकर्ताओं की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह पेशे ठेकेदार है। वह फैक्ट्ररियों में ठेके लेता है। उसका भांजा पिंटू मूल रूप से सहारनपुर के जडौदा जट गांव का रहने वाला है। वह विजय नगर में किराए रहता है। पिंटू पेशे से मशीन मैकेनिक है। वह कपिल, पंकज व टीनू ठेकेदार के पास काम करता था। पिंटू ने कुछ दिन पहले इनके कहने पर मशीन ठीक की थी। उसकी 15 हजार रुपये पेमेंट बनती थी। पिंटू इनसे अपनी पेमेंट मांग रहा था। इसी बात को लेकर पिंटू की इनके साथ कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

पिंटू रविवार को अपने दोस्त भोला के साथ नूरपुर गांव में काम से गया था। वह शराब ठेके के पीछे बने कमरे में बैठे थे। पिंटू के दोस्त शौकिंद्र ने रविवार दोपहर तीन बजे उसे कॉल कर बताया कि पिंटू व उसके दोस्त भोला को कपिल, पंकज व टीनू गाड़ी में डालकर ले गए हैं। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। यहां उसे पता चला कि कपिल, पंकज व टीनू ने बदमाशों को बुलाकर पिंटू व भोला की पहले जमकर पिटाई की। फिर इनके मोबाइल छीनकर इनको गाड़ी में डाल लिया। वह तीनों इन्हें उत्तर प्रदेश की ओर ले गए। अब तक इनका सुराग नहीं लगा है। उन्हें डर है कि वह इन युवकों के साथ कुछ गलत न कर दें। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों का पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। अब तक उनका सुराग नहीं लगा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द युवकों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed