फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mayor was welcomed in Jaggi Garden Colony

Panipat News: जग्गी गार्डन कॉलोनी में मेयर का किया अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mayor was welcomed in Jaggi Garden Colony
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वार्ड-3 के जग्गी गार्डन कॉलोनी में मेयर सैलजा संदीप सचदेवा व मनोनीत नगर निगम सदस्य अधिवक्ता संदीप सचदेवा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने मेयर का अभिनंदन किया।

आयोजक देवीलाल शर्मा, साहिल शर्मा व अन्य ने मेयर के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। जिनमें मुख्यत: खाली प्लॉटों में बरसाती जलभराव, लंबे समय से लंबित गली न बनना शामिल रहा। मेयर ने इन समस्याओं पर शासन को निर्देशित कर निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सदैव आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधार और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने कहा कि सरकार और समाज के सहयोग से ही विकास को सही तरीके से धरातल उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफाई की समस्या हो, गलियों की मरम्मत या पेयजल की उपलब्धता,स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता के संबंध में विभाग के कर्मियों को अपने क्षेत्र का मार्गदर्शन दें और समस्याओं से समय-समय पर अवगत कराते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed