{"_id":"69d2d2cda8acb3d8b3022a76","slug":"maximum-temperature-rises-by-two-degrees-rain-expected-tomorrow-panipat-news-c-244-1-pnp1007-154960-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, कल बारिश के आसार
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा और दिन में गर्मी महसूस की गई।
शाम को हवा की रफ्तार बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार जताए हैं।
जिले में शुक्रवार को ओलावृष्टि के बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक चला गया था रविवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस की गई।
शाम हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
परढ़ाना निवासी रमेश ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार हो चुकी है लेकिन बार-बार बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई है। अब कुछ दिन धूप लगने के बाद ही कटाई हो पाएगी। यदि आगे भी इसी तरह बारिश होती रही तो फसलों को नुकसान हो सकता है। गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे, दाना सूख जाएगा जिससे फसल का वजन कम होगा और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार हैं। बारिश होने से गेहूं की फसल में नमी बढ़ जाएगी जिससे गेहूं की कटाई और उत्पादन प्रभावित होगा जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा।