{"_id":"6a00f690026b44472504d862","slug":"maximum-and-minimum-temperatures-rise-by-two-degrees-each-heat-will-persist-for-several-days-panipat-news-c-244-1-pnp1007-156995-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री बढ़ा, कई दिन पड़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री बढ़ा, कई दिन पड़ेगी गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मौसम इस बार परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को दिनभर तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। जिले में पिछले तीन दिन से तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
हवा की रफ्तार भी लोगों को राहत देने वाली नहीं रही। गर्म हवा चलने से दोपहर के समय लोगों की बाजार में आवाजाही कम रहने लगी है। ज्यादातर लोग सुबह और शाम को ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को सुबह दस बजे के बाद और दोपहर चार बजे से पहले घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान बढ़कर 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।