{"_id":"61a291d62187557aa53b000f","slug":"mata-sudiksha-gave-the-message-of-humanity-panipat-news-knl90987150","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता सुदीक्षा ने दिया मानवता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता सुदीक्षा ने दिया मानवता का संदेश
विज्ञापन
समालखा। पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए निरंकारी मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा (पानीपत)। 74 वें वार्षिक वर्चुअली निरंकारी संत समागम में शनिवार शाम को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने मानवता के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमें एक-दूसरे का सत्कार करना चाहिए। कर्म ही पूजा है। हम जीवन में वो ही काटते हैं जो हम बोते हैं इसलिए हमें अपने कर्मों को सुधारना चाहिए।
प्रेस एंड पब्लिसिटी मेंबर इंचार्ज राजकुमारी, कॉर्डिनेटर परिमल सिंह, विवेक मौजी, राकेश मुटरेजा पत्रकार वार्ता की। राजकुुमारी ने बताया कि 27 से 29 नवंबर तक समागम चलेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। रविवार को सेवादल की रैली में सौ-सौ सत्संगी हिस्सा लेंगे। ये विभिन्न व्यायाम व खेल, करतब आदि दिखाएंगे।
29 नवंबर को तीसरे दिन शाम को बहुभाषीय कवि सम्मलेन होगा। इसमेंविभिन्न भाषाओं में कवि अपने भाव व्यक्त करेंगे। समागम स्थल में मौजूद सभी के टेस्ट व कोरोना टीकाकरण की डोज वालों का ही प्रवेश होगा। समागम की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने वाले वाले प्रतिभागियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट से लाने की व्यवस्था की गई है। जिस दिन प्रतिभागियों का कार्यक्रम होगा, उसी दिन ही उन्हें लाया जाएगा और फिर वापस गंतव्य पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
वार्षिक समागम में शामिल होने वाले सेवादारों, प्रतिभागियों, पदाधिकारियों व व्यवस्था से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। वहां पर एक डिस्पेंसरी जिसमें कोविड केयर सेंटर, चार एमडी, ओपीडी, आईपीडी की सुविधा दी गई है साथ ही तीन एंबुलेंस हर समय तैयार रहेंगी।