फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   massive fire broke out in a blanket factory in Panipat of Haryana, fire engines present at spot

Haryana: पानीपत में कंबल फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान होने की आशंका; कारण शॉर्ट सक्रिट बताया

Wed, 12 Jun 2024 04:22 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jun 2024 04:22 PM IST
सार

पानीपत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्टरी टैक्सटाइल उत्पाद से संबंधित थी। जिसका नाम आदर्श टैक्सटाइल के नाम से था। इसके मालिक का नाम वासू अरोड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
massive fire broke out in a blanket factory in Panipat of Haryana, fire engines present at spot
कंबल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के सेक्टर 25 स्थित एक फैक्टरी में बुधवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट भीषण आग लग गई जिसे अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अनुमान है कि इस आगजनी में फैक्टरी में रखा करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए अब तक दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां भेजी जा चुकी है लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फैक्टरी टैक्सटाइल उत्पाद से संबंधित थी। जिसका नाम आदर्श टैक्सटाइल के नाम से था। इसके मालिक का नाम वासू अरोड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग करीब दो बजे लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। जैसे ही मालिक को सूचना मिली वे भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास व फैक्टरीकी सभी लेबर को लगाकर फैक्टरी में तैयार माल को बाहर निकाला गया लेकिन करीब चार मंजिला फैक्टरी में आग तेजी से फैलने लगी। शाम करीब चार बजे तक आग ने फैक्टरी के चारों तल को अपनी आगोश में ले लिया था। अब तक फैक्टरी के अंदर किसी मजदूर के होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि आग के बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इस आगजनी में फैक्टरी में कितना जान माल का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed