{"_id":"6a8770428d56b2a26103189e","slug":"massive-fire-breaks-out-in-house-due-to-ac-short-circuit-household-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162703-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, लाखों का घरेलू सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, लाखों का घरेलू सामान जलकर राख
विज्ञापन
एसी में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। संवाद
समालखा। सराय मोहल्ला स्थित एक मकान में वीरवार दोपहर बाद एसी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। उस समय कमरे में महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। कमरे में धुआं उठता देख महिला ने सूझबूझ दिखाई और बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सूचित किया। दमकल की गाड़ियों को तंग गली और बिजली के तारों के चलते पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लगा।
मकान मालिक सत्यवान झंडा ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी बच्चों के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। एसी से धुआं निकलता देख वह तुरंत बच्चों के साथ बाहर भागी। परिजनों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया और फिर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ियों के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में कमरे में रखी अलमारी, बेड, दरवाजे समेत लाखों रुपये का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। महिला की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
तंग गली और लटक रही तारों के चलते आई परेशानी
सराय मोहल्ले की गली काफी तंग है और बाहर बिजली के तार लटक रहे हैं। इससे दमकल की गाड़ी को मौके तक पहुंचाने में भारी परेशानी हुई। इसके बाद टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस मिली। फायर इंचार्ज जितेंद्र ने बताया कि सराय मोहल्ले के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। मोहल्ले में तंग गलियों के चलते कुछ परेशानी आई थी। इन सबको से निपटकर आग पर काबू पा लिया है।