{"_id":"5fb678348ebc3e9ba661d270","slug":"massakhor-gave-vegitable-to-archna-gupta-panipat-news-knl512734144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को थमाई सब्जी से भरी टोकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को थमाई सब्जी से भरी टोकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली रोड सब्जी मंडी शिफ्टिंग के विरोध में वीरवार को सांसद कार्यालय के सामने मासाखोरों ने भूख हड़ताल की शुरुआत भी कर दी। इनके प्रदर्शन का ये तीसरा दिन रहा, जिसमें पहली बार महिला मासाखोर भूख हड़ताल पर बैठी। प्रदर्शनकारी महिला मासाखोरों ने अपने हाथों में सब्जी व फलों की टोकरी ले रखी थी। इसके बाद मासाखोरों ने सनौली रोड के शिव चौक से लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के घर तक पैदल मार्च निकाला। जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिला मासाखोरों ने सब्जी व फलों से भरी टोकरी भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंप कर उनके रोजगार को बचाने की मांग की।
इस पर जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनके फल व सब्जी के बदले उनको 500 रुपये तक देने की कोशिश की और कहा कि वे उनके फल व सब्जी ऐसे नहीं ले सकती। जिस पर महिला मासाखोर रोने लगी और कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, रोजगार चाहिए ताकि उनके घर में रोटी बन सके। इस पर जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे शुक्रवार को शहरी विधायक व डीसी से बातचीत करेंगी।
वहीं हड़तालियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी से सुखबीर व सुशीला भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मासाखोरों के सहयोग में प्रदेश भर की आम आदमी पार्टी की टीम उनके साथ है। इससे पहले भाजपा के जिला पार्षद देव मलिक भी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर सुभाष सैनी, प्रेम सिंह, धारीलाल, संसार, राकेश, देसराज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज से भारत माता का चित्र लगा करेंगे प्रदर्शन : देव मलिक
जिला पार्षद देव मलिक ने कहा कि वे शुक्रवार से धरना स्थल पर भारत माता का चित्र लगाकर हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि असल राष्ट्रवाद खाली नारे लगाना नहीं होता। असली राष्ट्रवाद होता है किसी को रोजगार देना।
मौके पर किया खाने-पीने का इंतजाम
राकेश देशवाल ने बताया कि धरने स्थल पर समिति की तरफ से प्रदर्शनकारियों व भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के लिए मौके पर ही खाने-पीने का बंदोबस्त किया गया। उनका ये प्रयास है कि हर हालात में इस हड़ताल को कामयाब बनाया जा।ए