फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mashakhor will remain in the old market, a permanent shed will be constructed

Panipat News: पुरानी मंडी में ही रहेंगे माशाखोर, बनेगा पक्का शेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mashakhor will remain in the old market, a permanent shed will be constructed
पानीपत। माशाखोर सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी में ही रहेंगे। पहले मंडी उठने के बाद इनको किला मैदान पर स्थानांतरित किया जा रहा था। जबकि माशाखोर पुरानी सब्जी मंडी में ही रहने की मांग कर रहे थे। अब यहां बाकायदा चहारदीवारी की जाएगी। इसमें इनको हर संभव सुविधा भी दी जाएगी। इससे करीब 200 माशाखोरों को सीधा फायदा मिलेगा। मंडी में अब इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने सोमवार को सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी परिसर का दौरा किया। उनके साथ मेयर कोमल सैनी, स्थानीय पार्षद अमित नारंग, कमल अरोड़ा और रॉकी गहलोत भी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की। माशाखोरों ने उनको पुरानी सब्जी मंडी में ही रहने देने की मांग की। विधायक ने मेयर और पार्षदों के साथ रायशुमारी की। इसके पश्चात निर्णय लिया कि माशाखोर के सब्जी विक्रय का स्थान नहीं बदला जाएगा। इसी स्थान की चहारदीवारी कर पक्के शेड का निर्माण किया जाएगा। यहां बिजली व पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि निगम की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। इसके उपरांत निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माशाखोर रणबीर, जसमेर और निरंजन ने विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुरानी सब्जी उठने के बाद माशाखोर यहां सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। यहां से ठिकाना उठने के बाद उनके सामने परिवार पालने की दिक्कत आ जाएगी।
विज्ञापन

अपना पार्क का होगा जीर्णोद्धार : विधायक प्रमोद विज ने मॉडल टाउन फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित अपना पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। विज ने कहा कि शीघ्र ही पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ होगा। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। पार्षद तरुण गांधी ने विधायक विज का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed