फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Martyr's memorial will be fragrant with colorful Mughal vines

Panipat News: रंगबिरंगी मुगल बेलों से महकेगा शहीद स्मारक

Wed, 03 Apr 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Martyr's memorial will be fragrant with colorful Mughal vines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला लघु सचिवालय का शहीद स्मारक अब रंग-बिरंगी मुगल बेलों से महकने लगेगा। सिटी मजिस्ट्रेट टीनू और ग्रीनमैन सहायक प्रोफेसर दलजीत कुमार ने मंगलवार को देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के इको क्लब के विद्यार्थियों और लघु सचिवालय के मालियों के साथ शहीद स्मारक में पौधरोपण अभियान चलाया।

प्रोफेसर दलजीत कुमार ने बताया कि उसने शहीद स्मारक के स्थाई सुंदरीकरण की जिम्मेदारी पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सोनी से स्वेच्छिक रूप से ग्रहण की थी। सिटी मजिस्ट्रेट टीनू के मार्गदर्शन में 19 रंगबिरंगी इंग्लिश मुगलबेलें, दो केदार तुलसी व एक रबड़ का पौधा रोपित किए गए और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शहीद स्मारक के सुंदरीकरण का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर दलजीत कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य पानीपत को हराभरा बनाना और अधिक से अधिक लोगों को हर्बल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लघु सचिवालय में हर दिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रोफेसर दलजीत कुमार व महाविद्यालय के इको क्लब के सहयोग से शहीद स्मारक के स्थाई सौंदर्यकरण के प्रयास करें और जनसाधारण को पर्यावरण संरक्षण विषय के प्रति जागरूक करें। उन्होंने प्रोफेसर दलजीत कुमार के पर्यावरण संरक्षण के निस्वार्थ कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed