{"_id":"6abd7d1d85020a4b020fdcff","slug":"married-womans-body-removed-from-funeral-pyre-near-cremation-ground-family-creates-a-ruckus-following-her-suspicious-death-just-a-year-and-a-half-after-a-love-marriage-panipat-news-c-18-1-knl1004-1003337-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्मशान घाट के पास चिता से उठवाया विवाहिता का शव, लव मैरिज के डेढ़ साल बाद संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्मशान घाट के पास चिता से उठवाया विवाहिता का शव, लव मैरिज के डेढ़ साल बाद संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ऊझा रोड स्थित साईं कॉलोनी में लव मैरिज के करीब डेढ़ साल बाद पूनम (20) की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव को उठवाकर कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मायके पक्ष ने पूनम की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति ने गलती से तेजाब पीने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सागर और अर्जुन ने बताया कि उनकी बहन पूनम ने करीब डेढ़ साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ विश्वास उर्फ विशु से प्रेम विवाह किया था। भाइयों का आरोप है कि शादी के बाद से पूनम को मायके वालों से मिलने नहीं दिया जाता था। वह छिपकर फोन कर अपने साथ मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी देती थी। भाइयों ने आरोप लगाया कि पूनम की मौत सामान्य नहीं है और उसे जहर देकर मारने की आशंका है।
भाइयों ने बताया कि पड़ोसियों से उन्हें सूचना मिली कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से शव को उठवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पति ने तेजाब पीने की बात कही
पति विश्वास उर्फ विशु ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में मनमुटाव रहता था। इसी कारण वह और पूनम अलग रहने लगे थे। उसके अनुसार, 16 सितंबर को पूनम ने घर में रखा तेजाब गलती से पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। पति के अनुसार, पूनम ने पुलिस के समक्ष भी इसे दुर्घटना बताया था। मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता की भी हो चुकी है मौत
सागर ने बताया कि पूनम के परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने से उनके पिता रमेश काफी आहत थे। कुछ समय बाद उनकी भी मौत हो गई थी। पुलिस ने पूनम के शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मायके पक्ष के दोनों भाई फिलहाल वहां नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि उनके बयान और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
रोहतक पीजीआई में पूनम की मौत के बाद मायके पक्ष की सूचना और आशंका के आधार पर श्मशान घाट से शव को कब्जे में लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसे जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मायके पक्ष से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत