फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman hanged herself under suspicious circumstances, died

Panipat News: संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फंदा लगाया, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself under suspicious circumstances, died
कुरुक्षेत्र। शांति नगर में पांच साल की बच्ची की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में चुनरी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय रजनी निवासी शांति नगर कुरड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला का उसके पति के साथ मन-मुटाव चल रहा था। थाना झांसा में दिए बयान में बबली निवासी क्योड़क जिला कैथल ने बताया कि उसकी बेटी रजनी की शादी करीब छह साल पहले पवन कुमार निवासी शांति नगर के साथ हुई थी। इस शादी से उसकी बेटी व दामाद के पास पांच साल की बेटी है। करीब डेढ़ साल से उसकी बेटी रजनी अपने मायके नहीं आई थी। रजनी ज्यादातर अपनी बड़ी बहन से मोबाइल पर बातचीत करती थी। गत दिवस उसकी बड़ी बेटी ने सूचना दी कि रजनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली वह तुरंत अपने बेटे के साथ बाइक पर बेटी के ससुराल पहुंची। यहां उसकी बेटी का शव पड़ा हुआ था। रिश्तेदार व आसपास से पता चला कि उसकी बेटी ने छत के कुंडे पर चुनरी के साथ फंदा लगाया है। पुलिस ने बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed