फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman evicted from home for dowry, case against husband and mother-in-law

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति और सास पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman evicted from home for dowry, case against husband and mother-in-law
इसराना (पानीपत)। गांव नौल्था निवासी पति एवं सास पर विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी सास व पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौल्था निवासी विवाहिता पारुल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले दिल्ली के कराला निवासी जतिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा, फिर ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगे। बाइक लाने की मांग करने लगे। मारपीट कर तंग किया जाने लगा। कई बार पंचायतें भी हुई। पंचायतों में मामला निपट जाता था, लेकिन फिर वही स्थिति बन जाती थी।
विज्ञापन

चार माह पहले बच्ची को जन्म दिया। बच्ची पैदा होने पर उसे फिर से तंग किया जाने लगा। उसके जेवरात छीन कर उसे चार माह की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति जतिन व सास सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed