फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman dies seven months after love marriage.

Panipat News: प्रेम विवाह के सात माह बाद विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies seven months after love marriage.
सहरीन का फरइल फोटो। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना किला क्षेत्र की काबूली कॉलोनी में प्रेम विवाह के महज सात माह बाद विवाहिता सहरीन (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम उसका शव घर में मिला। सहरीन के परिजनों ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने सहरीन के पिता हारुन की शिकायत पर पति साहिल, सास रिहाना और ससुर जहीर के खिलाफ दहेज हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हारुन, निवासी कैराना, ने बताया कि करीब सात माह पहले बड़ी बेटी सहरीन ने काबूली कॉलोनी निवासी साहिल से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में परिवार ने उससे संबंध तोड़ लिए थे, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत फिर शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

हारुन का आरोप है कि विवाह के करीब तीन माह बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर सहरीन को प्रताड़ित करने लगा। उन्होंने दो बार 50-50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन इसके बावजूद पैसों की मांग जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली कि सहरीन ने फंदा लगा लिया है। जब वे कैराना से पानीपत पहुंचे तो शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ था। उनका आरोप है कि सहरीन के गले पर फंदे का निशान नहीं था। मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें जहर देकर हत्या किए जाने का संदेह है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका के भाई सूफियान ने बताया कि चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम पीजीआई में मेडिकल बोर्ड से कराने की बात कही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।


---वर्जन

पति, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -दीवान सिंह, प्रभारी थाना किला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed