फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Market woman being killed in the crash

बाजार जा रही महिला की हादसे में मौत

Thu, 28 May 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 28 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर आईबी कॉलेज के सामने सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह अपने पति के साथ बाजार जा रही थी और एक ऑटो चालक ने उसको टक्कर मार दी।

थाना शहर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हादसा थाना शहर के अंतर्गत जीटी रोड पर आईबी कॉलेज के सामने हुआ। विकास नगर निवासी भूपेंद्र और उसकी पत्नी परमजीत कौर बाजार में जा रहे थे। वे आईबी कॉलेज के सामने ऑटो से उतरे। इसी बीच एक दूसरी ऑटो चालक ने उनको टक्कर मार दी।

इसमें परमजीत कौर घायल हो गई। भूपेंद्र उसको लेकर एक निजी अस्पताल में गया। जहां पर डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। भूपेंद्र ने परमजीत को शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर परमजीत कौर की इलाज के दौरान दोपहर के वक्त मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि आईबी कॉलेज के सामने ऑटो की टक्कर लगने से एक महिला घायल हो गई थी। उसकी बाद में उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और इसमें ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी ऑटो चालक को काबू कर लेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed