फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Market buzzing, police ready

Panipat News: बाजार गुलजार, पुलिस मुस्तैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing, police ready
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दीपावली पर्व पर शहर के बाजार गुलजार हैं। रात तक बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल देखी गई। आज सभी लोग हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाएंगे। पर्व पर पुलिस भी मुस्तैद है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

उधर, इस साल गजकेसरी और हर्ष योग समेत कई शुभ योग और राजयोग एक साथ बन रहे हैं। अमावस्या तिथि दोपहर बाद 2:30 बजे शुरू होगी। दीपावली के लिए शहर सज गया है। प्रशासन और पुलिस भी सतर्क है।
विज्ञापन


दीपावली पर दो-घंटे ग्रीन पटाखे चलाने की छूट रहेगी। इसके बाद पटाखे चलाने पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के साथ फायर ब्रिगेड को भी सजग कर दिया है। पानीपत समेत थर्मल और रिफाइनरी का दमकल विभाग भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार दीपावली की शाम के समय जब लक्ष्मी पूजा होगी। इसी दौरान पांच राजयोग का निर्माण भी होगा। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी बनेगा। इस तरह से दिवाली शुभ योगों में मनाई जाएगी। दीपावली पर इस तरह का शुभ योग कई दशकों के बाद बना है। ऐसे में इस शुभ योग में दीपावली सभी के लिए सुख-समृद्धि और मंगलकामना साबित होगी।

डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि दिवाली पर एक साथ कई राजयोग देखने को मिलेंगे। ये राजयोग गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के होंगे। इन राज योगों का निर्माण शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु ग्रह स्थितियों के कारण हुआ। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह योग धन मान और लाभ देने वाला साबित होता है। वहीं हर्ष योग धन में वृद्धि और यश दिलाता है। जबकि बाकी काहल, उभयचरी और दुर्धरा योग शुभता और शांति दिलाता है। शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे।
लक्ष्मी और गणेश पूजा का मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 5:39 से शाम 07:36 बजे तक होगा।
अवधि : 01:55 घंटे की होगी।
प्रदोष काल : 05:29 से 08:07 तक
वृषभ काल : 05:39 से 07 :36 तक
दीपावली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : रात्रि 11:39 से 12:31 तक
अवधि : 52 मिनट
महानिशीथ काल : 11:39 से 12:31 तक
सिंह काल : 12:12 से 02:30 तक
दिवाली शुभ चौघड़िया पूजा मुहूर्त
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) : दोपहर 1:26 से 02:47 तक
सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल) : 05:29 से 10:26 तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ) : 01:44 से 03:23 तक

दो घंटे ग्रीन पटाखे चलाने की छूट
पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इस बार भी दिवाली पर पटाखे चलाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने जिला में किसी भी तरह के पटाखे की बिक्री व जलाने इत्यादि पर पूर्ण रूप से उनके उत्पादन करने पर पाबंदी लगाई है। ग्रीन पटाखों को दिवाली पर रात आठ से दस बजे तक चलाया जा सकेगा। इसके साथ किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर भी ऑनलाइन पटाखों के ऑर्डर लेने-देने और उन्हें बिक्री करने की पाबंदी रहेगी।

अलर्ट है स्टाफ : नोडल अधिकारी
फायर विभाग के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि दिवाली के लिए स्टाफ अलर्ट पर है। इसमें ट्रेनिंग स्टाफ का भी सहयोग लिया है। जिले में 22 गाड़ियाें को 15 प्वाइंटों पर तैनात किया गया है। इनमें बापौली व मतलौडा में एक-एक और समालखा में तीन गाड़ी तैनात की गई हैं। बाकी गाड़ी शहर में अलग-अलग जगहों पर तैनात की हैं। ताकि किसी प्रकार की सूचना मिलते ही गाड़ी समय पर पहुंच सकें। कर्मचारियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी की दो शिफ्ट बनाई हैं। थर्मल, एनएफएल और रिफाइनरी से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed