फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Many workers including former councilor Nindi joined hands with BJP

Panipat News: पूर्व पार्षद निंदी सहित कईं कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Many workers including former councilor Nindi joined hands with BJP
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की भारी बहुमत से एक तरफा जीत होगी। कांग्रेस पार्टी का आने वाले समय में कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा। आज के दिन हर नेता भाजपा के साथ जुडऩा चाहता है, क्योंकि भाजपा ने हमेशा साफ व सुथरी राजनीति की है। यह दावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया।
विज्ञापन

वे वीरवार को देर सायं सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से रूबरू थे। इससे पहले पूर्व पार्षद एवं सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला प्रधान नरेंद्र शर्मा निंदी के साथ दर्जनों कांग्रेस और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। वे भाजपा में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा के नेतृत्व में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


सुभाष सुधा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन की खास बात यह है कि हर छोटे और बड़े कार्यकर्ता और नेता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर के सभी 32 वार्डों में भाजपा के चिह्न पर लडऩे के लिए प्रत्याशियों की होड़ लगी हुई है। इन प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय में संगठन द्वारा नियुक्त की गई चयन कमेटी के समक्ष चुनाव लडऩे की इच्छा भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, केडीबी सदस्य अशोक रोसा, नितिन भारद्वाज, सीता राम, विकास शर्मा, राम राज कौशिक, कपिला शर्मा, भूविक शर्मा, रमेश सैनी, सीता राम कश्यप, गौरव भट्ट, आशीष हरजाई, राम मेहर शास्त्री, अशोक बाली, दिलेर शर्मा, सोनू चौटाला, महेन्द्र रंगा, सुमित, राकेश मेहता, पूर्व पार्षद मोहन लाल अरोडा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed