Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Many women from the village were duped into giving them loans, and a complaint was filed with the police.

Panipat News: ऋण दिला कई गांव की महिलाओं से ठगी, पुलिस को सौंपी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Many women from the village were duped into giving them loans, and a complaint was filed with the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गांव की 100 से अधिक महिलाओं को लोन दिलाकर उनके रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सभी महिलाओं ने एक महिला पर रुपये ठगने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना था कि एक महिला ने उनसे लोन के रुपये लेकर कुछ समय के लिए तो लोन की किस्त भरी, लेकिन अब किस्तें भरनी बंद कर दी।
अब उनको बैंक कर्मचारी किस्त देने के लिए परेशान कर रहे हैं। इस मामले से जुड़ी महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपी है। यही नहीं इस ठगी का शिकार एक गांव की महिलाएं नहीं, बल्कि कई गांव की महिलाएं हुई हैं। वहीं, महिलाओं के साथ एसपी कार्यालय में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश प्रभारी व्रिकांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत को भेज दिया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने 50 हजार से डेढ़ लाख तक का लिया था लोन : महिलाओं ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले एक महिला गांवों में घूमने लगी थी। इस महिला का कहना था कि वह उनको पचास हजार से लेकर डेढ़ लाख तक का लोन दिलवा देगी। इसके लिए उन्हें पचास हजार के लोन में से 15 हजार उसको देने पड़ेंगे और जो महिला लोन के ज्यादा केस तैयार कर उसे देगी, वह उसे दो हजार रुपये कमिशन भी देगी। महिलाओं ने बताया कि इस महिला ने गुमराह कर लोन के केस लोगों के नाम से करवा लिए और जब लोन के रुपये लोगों के खाते में आए तो इस महिला ने सभी महिलाओं से रुपये ले लिए और खुद ही उनकी किस्तें भरने की बात कही। महिलाओं ने बताया कि कुछ महीने तक इस महिला ने महिलाओं के लोन की किश्त भरी, लेकिन अब किश्तें भरनी बंद कर दी और बैंक कर्मचारी उनके घर किस्तें लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed