फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Many employees missing during surprise inspection of CM Flying, action recommended

Panipat News: सीएम फ्लाइंग के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारद, कार्रवाई की अनुशंसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Many employees missing during surprise inspection of CM Flying, action recommended
पानीपत। मत्स्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यालय में हाजिर न रहने और सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान में अनियमितताएं बरतने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने सोमवार को विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें निरीक्षक बलीराम ने अपनी टीम सहित विभाग का रिकॉर्ड खंगाल लिया। मौके पर मत्स्य विभाग कार्यालय में लेखापाल देवेंद्र हाजिर मिले।
विज्ञापन

उनकी उपस्थिति में कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नौ अधिकारी-कर्मचारी (नियमित) और चार अधिकारी/कर्मचारी (कौशल रोजगार निगम) के पाए गए। जांच के दौरान हल-चल रजिस्टर अनुसार जिला मत्स्य अधिकारी भीम सेन का बांध व दरियापुर गांव की यात्रा पर जाना पाया गया।
विज्ञापन

चालक जयवीर सिंह करीब 40 मिनट बाद कार्यालय में पहुंचा। इनके अलावा अवकाश पर मत्स्यक बीर सिंह मिले। हरियाणा कौशल रोजगार के कर्मचारी मत्स्यक प्रवीण कुमार गैर हाजिर मिले। टीम ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को अनुशंसा की है। इसके अलावा जांच टीम ने विभागीय अधिकारियों से केंद्र प्रायोजित स्कीम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राज्य प्रायोजित योजना, नोटिफाइड वाटर ऑक्शन द्वारा अधिसूचित पानियों की नीलामी ऑनलाइन बिड प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। सफाई व्यवस्था निम्न मिली। सरकारी गाड़ी की लॉग बुक चार नवंबर से लंबित मिली। दूसरी गाड़ी करीब तीन साल से कंडम हालत में मिली। इसकी नियमानुसार कंडम किए जाने की कोई प्रक्रिया नहीं की गई। प्रशिक्षणार्थियों के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था नहीं मिली। मत्स्य अधिकारी के कक्ष में प्रशिक्षण देना बयान हुआ है। लैब में कोई लैब टेक्नीशियन नहीं है। पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। विभाग की योजनाओं का कोई भी डिस्प्ले बोर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed