{"_id":"686db8aa97370d72e40b01f7","slug":"manisha-suspected-that-she-was-being-cheated-she-had-brought-the-poison-from-bangalore-itself-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139953-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मनीषा को था धोखे का अंदेशा, बंगलूरू से ही लाई थी जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मनीषा को था धोखे का अंदेशा, बंगलूरू से ही लाई थी जहर
विज्ञापन
पानीपत। शहर के संजय चौक स्थित एक होटल में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हुई महाराष्ट्र की महिला मनीषा की मौत के मामले में नई बात सामने आई है। मनीषा को पति से धोखा मिलने का अंदेशा पहले से ही था।
इस कारण वह बंगलुरू से ही जहरीला पदार्थ अपने साथ लेकर आई थी। मंगलवार को महाराष्ट्र से पहुंचे परिजनों ने आरोपी पति विकास निवासी बापौली के खिलाफ थाना चांदनीबाग मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पानीपत के अशोक विहार कॉलोनी के श्मशानघाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मनीषा के मौसा अशोक नगर निवासी राजबीर ने बताया कि पुलिस ने होटल के कमरे और मनीषा के कमरे जांच की थी। जांच में एक पैकेट मिला था जिसमें जहरीला पदार्थ था। पैकेट पर बंगलुरू का ही पता लिखा था। यह पैकेट उसने ऑनलाइन मंगवाया था। जिससे लग रहा है कि वह बंगलुरू से ही जहरीला पदार्थ अपने साथ लाई थी। क्योंकि पति विकास उससे बात नहीं कर रहा था। वो पति के साथ रहना चाहती थी। लेकिन, वह दूरी बना रहा था। उन्हें पति से धोखा मिलने की अंदेशा हो गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को उसके परिजन भी पानीपत पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों ने बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अशोक नगर में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मनीषा के पिता हरिशचंद्र सरकार ने विकास के खिलाफ थाना चांदनीबाग में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
-थाना चांदनीबाग प्रभारी संदीप ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में टीम लगी है।