फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man tried to commit suicide in panipat

Panipat: घरेलू झगड़े के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, घर के सामने खुद पर छिड़का पेट्रोल

Tue, 06 Sep 2022 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 PM IST
सार

बलजीत नगर निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका सबसे बड़ा बेटा रवि (22) उनसे अलग किराए के कमरे पर रहता है। सोमवार को घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन
Man tried to commit suicide in panipat
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के बलजीत नगर में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग को बुझाया और घायल को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया है।
विज्ञापन


बलजीत नगर निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका सबसे बड़ा बेटा रवि (22) उनसे अलग किराए के कमरे पर रहता है। सोमवार को घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मंगलवार सुबह उसका छोटा बेटा दीपक सिलिंडर भरवाकर रवि के कमरे पर जा रहा था। जब वह कमरे के नजदीक पहुंचा तो रवि कमरे के बाहर खड़ा था ,उसने देखते ही देखते खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। दीपक ने दौड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया, उसके बाद उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। डॉक्टर के अनुसार रवि करीब 30 से 35 प्रतिशत तक झुलस चुका है। पिता महेंद्र ने बताया कि रवि फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed