{"_id":"6316f1747cf1673ff31f19ef","slug":"man-tried-to-commit-suicide-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: घरेलू झगड़े के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, घर के सामने खुद पर छिड़का पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: घरेलू झगड़े के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, घर के सामने खुद पर छिड़का पेट्रोल
Tue, 06 Sep 2022 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 PM IST
सार
बलजीत नगर निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका सबसे बड़ा बेटा रवि (22) उनसे अलग किराए के कमरे पर रहता है। सोमवार को घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के बलजीत नगर में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग को बुझाया और घायल को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया है।
बलजीत नगर निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका सबसे बड़ा बेटा रवि (22) उनसे अलग किराए के कमरे पर रहता है। सोमवार को घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मंगलवार सुबह उसका छोटा बेटा दीपक सिलिंडर भरवाकर रवि के कमरे पर जा रहा था। जब वह कमरे के नजदीक पहुंचा तो रवि कमरे के बाहर खड़ा था ,उसने देखते ही देखते खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। दीपक ने दौड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया, उसके बाद उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। डॉक्टर के अनुसार रवि करीब 30 से 35 प्रतिशत तक झुलस चुका है। पिता महेंद्र ने बताया कि रवि फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करता है।