फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man's body was found, fear of murder

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 15 Mar 2014 11:03 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 15 Mar 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। गांव बड़ौली के पास जीटी रोड पर एक युवक का शव बरामद किया है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वह अपने चार दोस्तों के साथ शाम को घर से बाहर गया था और देर रात को उसकी मौत की सूचना मिली। थाना सदर प्रभारी ने उसके परिजनों के गुस्से को देख उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शव को उठवा दिया। पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से हादसे का मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। एसएचओ का कहना है कि पुलिस इस मामले में विशेषज्ञों की राय लेकर कार्रवाई करेगा।

जीटी रोड पर बड़ौली गांव के पास बीती देर रात को एक युवक पड़ा मिला। हाईवे पुलिस ने उसको सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त राजीव (19) निवासी बड़ौली के रूप में की। पुलिस की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया और परिवार के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने सिर में चोट लगी देख हत्या की आशंका जताई और गांव के कई लोगों पर साथ ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि राजीव को शुक्रवार शाम के वक्त उसके चार दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने देर रात तक साथ खाया और पीया था। उसके बाद वे चारों घर आ गए। लेकिन राजीव घर पर नहीं आया। उन्होंने उनसे राजीव के बारे में पूछा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परिजनों ने उसकी देर रात तक तलाश की, लेकिन उसका कहीं पर सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसकी मौत होने की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि राजीव के सिर पर चोट लगी है। उन्होंने आशंका जताई की उसके सिर में कुछ मारा गया है। इससे उसकी मौत हो गई।

राजीव की मौत में चोट लगने से हुई है। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आई है। सिविल अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर प्रीति ने बताया कि सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई है। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को दे दी है। पुलिसकर्मियों द्वारा पूछे गए बिंदुओं पर रिपोर्ट दे दी है। पुलिस विसरा रिपोर्ट का भी सहयोग ले सकती है।


बड़ौली के पास एक युवक मृत मिला है। परिजन उसकी हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टर और एफएसएल से राय ली है। यह फिलहाल हादसा नजर आ रहा है। पुलिस ने इसमें लापरवाही और हादसे का मुकद्दमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
आत्माराम लांबा, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed