फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   man killed his sleeping wife by hitting her on head with stick In Panipat

Panipat: सोती हुई पत्नी की सिर पर डंडा मारकर की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम

Sat, 15 Jun 2024 11:10 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

आरोपी ईंट भट्टे पर काम करता था। उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था । शुक्रवार की रात को भी उनके बीच में किसी मामूली बात पर लड़ाई झगड़ा हुआ। जिस पर नवीन ने पूजा की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
man killed his sleeping wife by hitting her on head with stick In Panipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के समालखा खंड के चुलकाना गांव में एक युवक ने अपनी सोई हुई पत्नी के सिर पर डंडा मार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को उसे समय लगी जब वे शनिवार सुबह उनके घर गए। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वारदात के सबूत जुटाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चुलकाना निवासी आरोपी नवीन अपनी पत्नी पूजा के साथ रहता था। इनके दो बेटे हैं जिनकी उम्र 3 और 5 साल है। आरोपी ईंट भट्टे पर काम करता था। उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था । शुक्रवार की रात को भी उनके बीच में किसी मामूली बात पर लड़ाई झगड़ा हुआ। जिस पर नवीन ने पूजा की पिटाई कर दी। इसके बाद पूजा घर में चारपाई पर सो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोई हुई पत्नी के सिर पर डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed