फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man found hanging on tree outside Kabadi village of Panipat

Panipat: पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका , धागे की फैक्टरी में करता था काम

Mon, 29 May 2023 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 May 2023 01:20 PM IST
सार

मृतक की पहचान गांव काबड़ी निवासी कृष्णलाल (47) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि उसके पिता धागे की फैक्टरी में काम करते थे। रविवार दोपहर ढाई बजे वे घर से निकले थे। रवि ने बताया कि पिता शराब के नशे में घर से गए थे।

विज्ञापन
Man found hanging on tree outside Kabadi village of Panipat
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के गांव काबड़ी में सोमवार सुबह छह बजे गांव से बाहर एक पेड़ पर एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव काबड़ी निवासी कृष्णलाल (47) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि उसके पिता धागे की फैक्टरी में काम करते थे। रविवार दोपहर ढाई बजे वे घर से निकले थे। रवि ने बताया कि पिता शराब के नशे में घर से गए थे। शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। सभी संभावित जगहों पर भी उनका कोई भेद नहीं लगा। रात भर इंतजार किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव के ही रहने वाले लोगों ने बताया कि गांव से बाहर एक मजार के पास उनके पिता पेड़ से लटके हुए हैं। उनके पैर जमीन पर लगे हुए थे, मुंह से खून निकल रहा था। उन्हें आशंका है कि उनके पिता की हत्या हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों का पिता था कृष्ण
मृतक कृष्णलाल के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी विवाहित है। जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं। कृष्ण तीन भाइयों में मंझला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed