{"_id":"64745932a45824784c01a754","slug":"man-found-hanging-on-tree-outside-kabadi-village-of-panipat-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका , धागे की फैक्टरी में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका , धागे की फैक्टरी में करता था काम
Mon, 29 May 2023 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 01:20 PM IST
सार
मृतक की पहचान गांव काबड़ी निवासी कृष्णलाल (47) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि उसके पिता धागे की फैक्टरी में काम करते थे। रविवार दोपहर ढाई बजे वे घर से निकले थे। रवि ने बताया कि पिता शराब के नशे में घर से गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के गांव काबड़ी में सोमवार सुबह छह बजे गांव से बाहर एक पेड़ पर एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव काबड़ी निवासी कृष्णलाल (47) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि उसके पिता धागे की फैक्टरी में काम करते थे। रविवार दोपहर ढाई बजे वे घर से निकले थे। रवि ने बताया कि पिता शराब के नशे में घर से गए थे। शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। सभी संभावित जगहों पर भी उनका कोई भेद नहीं लगा। रात भर इंतजार किया गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गांव के ही रहने वाले लोगों ने बताया कि गांव से बाहर एक मजार के पास उनके पिता पेड़ से लटके हुए हैं। उनके पैर जमीन पर लगे हुए थे, मुंह से खून निकल रहा था। उन्हें आशंका है कि उनके पिता की हत्या हुई है।
विज्ञापन
तीन बच्चों का पिता था कृष्ण
मृतक कृष्णलाल के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी विवाहित है। जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं। कृष्ण तीन भाइयों में मंझला था।