{"_id":"64e30f04dd81722fe500b8f4","slug":"man-fell-down-from-third-floor-in-panipat-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: लघुशंका करने उठा व्यक्ति सीढ़ी के बजाय छज्जे पर चढ़ा, नींद में तीसरी मंजिल से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: लघुशंका करने उठा व्यक्ति सीढ़ी के बजाय छज्जे पर चढ़ा, नींद में तीसरी मंजिल से गिरा, मौत
Mon, 21 Aug 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:45 PM IST
सार
मूलरूप से यूपी के गोरखपुर निवासी रविंद्र नाथ ने बताया कि वह तहसील कैंप के विकास नगर में रहता है। उसके मकान में उसका चचेरा भाई मक्कूर निषाद (45) समेत करीब 15 अन्य जानकार किराये पर रहते हैं। पिछले कई महीनों से सभी यही पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
पानीपत में युवक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के विकास नगर में देर रात तीसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 45 वर्षीय व्यक्ति देर रात करीब एक बजे लघु शंका करने के लिए उठा था। नींद में होने से वह सीढ़ियों के बजाय छज्जे पर चढ़ गया। आंख खुली तो वह घबराकर नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिसवाले को बेची चोरी की कार, असली मालिक को मिला टैक्स कटने का मैसेज तो हुआ खुलासा
मूलरूप से यूपी के गोरखपुर निवासी रविंद्र नाथ ने बताया कि वह तहसील कैंप के विकास नगर में रहता है। उसके मकान में उसका चचेरा भाई मक्कूर निषाद (45) समेत करीब 15 अन्य जानकार किराये पर रहते हैं। पिछले कई महीनों से सभी यही पर रह रहे हैं। सभी दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। मक्कूर निषाद मार्बल पत्थर रगड़ाई का काम करता था। बीती रात सभी रोजाना की तरह खाना खाकर घर की तीसरी मंजिल स्थित छत पर सोने गए थे। रात को करीब एक बजे मक्कूर लघु शंका करने के लिए उठा था, लेकिन नींद में वह सीढ़ियों की बजाय छज्जे पर आ गया और नीचे गिर गया।