फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man dies after being hit by unknown vehicle

Panipat News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by unknown vehicle
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात एक गैस एजेंसी पर मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक पैदल घर आ रहा था। इसराना थापा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसमें अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनीष वासी कैथ गांव ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई विकास एक गैस एजेंसी पर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार देर रात काम से वापस लौट रहा था। शाहपुर गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल रखवाया। यहां शनिवार को परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed