फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   man died in raod accident

सड़क हादसे में पीओपी मिस्त्री की मौत, दो माह बाद थी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
man died in raod accident
अनाज मंडी के पास गढ़ी सिकंदरपुर के निकट एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक काम खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान अनाज मंडी के पास किसी वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि युवक की 20 मई को शादी थी।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के जिले आंबेडकर नगर निवासी आलोक पुत्र रामचंद्र ने बताया कि वह एक साल से पानीपत के गांव गढ़ी में किराए के मकान में रहते हैं। वे पांच भाई है। जिनमें अनुराग (27) दूसरे नंबर पर था। वह पीओपी मिस्त्री था और उसकी 20 मई को शादी होनी थी। रविवार देर शाम तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। रात साढ़े नौ बजे उन्होंने अनुराग को अनाज मंडी के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े देखा। अनुराग के सिर में चोट लगी थी। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद सेक्टर 29 के थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अनुराग को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed