{"_id":"67e1c97deefed6c5d104d5f1","slug":"malwa-reached-two-and-a-half-hours-late-and-jhelum-reached-two-hours-late-passengers-troubled-panipat-news-c-244-1-pnp1006-134129-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मालवा ढाई घंटे और झेलम दो घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मालवा ढाई घंटे और झेलम दो घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार बनी हुई है। पिछले कई दिनों से कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही है। सोमवार को मालवा एक्सप्रेस ढाई और झेलम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पानीपत पहुंची। वहीं दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन भी निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री सुमेश, धीरज और राम मोहन ने बताया कि उनको झेलम एक्सप्रेस से जाना था। वे रेलवे स्टेशन पर समय पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन दो घंटे की देरी से पहुंची। उनको दो घंटे स्टेशन पर बिताने पड़े। ट्रेन पिछले लंबे समय से कई घंटे देरी से पहुंच रही है। इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य या अन्य ट्रेनों की पासिंग के लिए ट्रेनों को रोक लिया जाता है। यात्रियों को ट्रेनों के देरी आने के बारे में अवगत कराया जाता है।
बॉक्स
ये ट्रेनें हो रहीं लेट :
अप लाइन : अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस सुबह 2:35 घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 31 मिनट की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 34 मिनट की देरी से पहुंची। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 26 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1:36 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 31 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 49 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
डाउन लाइन : गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 21 मिनट की देरी से पहुंची। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 43 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस सुबह 39 मिनट की देरी से पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 43 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सुबह 1:55 घंटे की देरी से पहुंची।