फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Main market power cut for 10 hours due to fault on Kutani Road

Panipat News: कुटानी रोड पर फॉल्ट से मुख्य बाजार की बिजली 10 घंटे गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Main market power cut for 10 hours due to fault on Kutani Road
पानीपत। अत्यधिक गर्मी और कुटानी रोड पर ओवरलोड ट्रांसफार्मर में वीरवार को फॉल्ट आने के साथ लाइन में भी फॉल्ट आ गया। जिससे शहर के मुख्य बाजारों में से एक मेन बाजार की बिजली दस घंटे से भी ज्यादा गुल रही। जिससे बाजार के 80 दुकानदारों की दुकानदारी गर्मी से बेहद प्रभावित रही साथ में यहां के 90 से ज्यादा घरों में भी रहने वाले लोगों की गर्मी से आह निकल आई। स्थानीय लोग और दुकानदार दिन भर इसकी शिकायत बिजली निगम के हैल्पलाइन नंबर और एसडीओ को देते रहे। एसडीओ से आश्वासन तो मिला लेकिन जेई ने लोगों के फोन तक नहीं उठाए। रात को लाइट न होने की वजह से दुकानदार मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं, 46 डिग्री के तापमान ने लोगों की चीखें निकाल दी। जब रात तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परेशान दुकानदारों ने डीसी से लेकर विधायक तक को फोन किया लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों की चाबियां एसडीओ सिटी डिवीजन को सौंपने का फैसला लिया। वहीं, मेन बाजार के प्रधान निशांत सोनी ने संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को परेशानी से अवगत कराते हुए शुक्रवार को बैठक बुलाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

मेन बाजार ट्रेड यूनियन के प्रधान निशांत सोनी, तिलक, गोरी, तरूण, अंकित आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली में फॉल्ट आ रहा था। कभी बिजली कम आ रही थी तो कभी ज्यादा। जिसकी वजह से मेन बाजार के कई घरों और दुकानों के बिजली उपकरण तक जल गए। किसी का टीवी खराब हो गया तो किसी का इन्वर्टर। वीरवार को सुबह बिजली दस बजे चली गई। पूरा दिन गर्मी में दुकानदार खाली बैठे रहे। दुकान पर गर्मी की वजह से कोई ग्राहक तक नहीं आया। बार बार निगम अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन उनकी शिकायत की कोई सुनवाई नहीं की गई। रात को हालात ऐसे हो गए कि मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
एसडीओ को सौंपेंगे चाबी, आज बुलाई बैठक- सोनी
बाजार में बिजली सप्लाई के हालात बेहद खराब हैं। वीरवार को दस घंटे बिजली नहीं आई। जिससे बाजार के दुकानदार और यहां रहने वाले लोगों का गर्मी में जीना मुहाल हो गया। शिकायत की लेकिन जेई ने कोई सुनवाई तक नहीं। फोन तक नहीं उठाए। ऐसा हाल रहा तो एसडीओ को सभी दुकानदार अपनी दुकानों की चाबियां सौंपेंगे। वहीं, ये मामला संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में उठाया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है।

निशांत सोनी, प्रधान, मेन बाजार, ट्रेड यूनियन।


वर्जन-
सप्लाई की बहाल- एसडीओ
कुटानी रोड के पास बारात घर वाले फीडर पर तकनीकी दिक्कत थी। इसे ठीक करने में काफी समय लगा। इसके मौके का खुद हमने मुआयना किया है। रात को आठ बजे तक फॉल्ट ठीक करके सप्लाई बहाल कर दी गई है।
अनिल श्योकंद, एसडीओ, सिटी डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed