फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   magitation innerwheel persons

इनर व्हील क्लब सदस्यों को सिखाई ध्यान साधना

Wed, 20 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 20 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
magitation innerwheel persons
इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की सदस्यों को ध्यान  साधना सिखाई गई और उनको इसको लेकर आगे आने की सलाह दी।
विज्ञापन


प्रधान सीमा बब्बर और सचिव नोनिक नंदा ने बताया कि आचार्य ओमप्रकाश सलूजा और उनकी शिष्या सोनिया नंदा एक घंटे तक ध्यान साधना सिखाई।

उन्होंने कहा कि ध्यान साधना खुद को जानने का एक प्रयास है। इससे व्यक्ति तनाव मुक्त होता है। उन्होंने कहाकि आज व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों में इतना व्यस्त हो गया है कि वह हंसना तक भूल गया है।

उसके चेहरे पर यह सब साफ दिखाई भी पड़ता है। जब सांसारिक काम पूरे नहीं कर पाते तो ऐसे में प्रभु में ध्यान लगाना और भी कठिन हो गया है। लोगों को तनाव से मुक्ति के लिए ध्यान साधना होगा।
विज्ञापन


 पहले बौद्ध धर्म के अनुयायी ध्यानरत रहते थे। सदस्यों को सांस लेने व छोडने की प्रक्रिया को भी बताया गया। उनको बताया कि व्यक्ति ध्यान साधना से कैसे अपने अंदर के विचारों को देख व समझ पाता है। इस अवसर पर आगामी प्रधान मोनिका,  भारती बब्बर, ज्योत्स्ना, शैली, रुचि, रेनू, पावनी, पूनम, संगीता, सोनिया, ऋतु, बबीता व शिवानी बब्बर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed