फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Made a video of brother's funeral pyre, celebrated

Panipat News: भाई की चिता का बनाया वीडियो, मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Made a video of brother's funeral pyre, celebrated
पानीपत। बिंझौल गांव के सुरेंद्र की आत्महत्या के 20 दिन बाद नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ और देवर पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि जेठ और देवर ने पति की चिता को वीडियो बनाया और शराब पीकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना की पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बिंझौल गांव की कविता ने जीआरपी थाना को दी शिकायत में बताया कि उसके ससुर ने उन्हें कुछ जमीन दी थी। जिस पर उन्होंने घर बना रखा था। अब वह दोबारा घर पर काम करा रहे थे। जिसका जेठ और दो देवर विरोध कर रहे थे। दोनों अक्सर उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे। जिसकी शिकायत थाने में दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों उसके पति सुरेंद्र पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जिस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में आ गए थे। दो अप्रैल को उन्होंने गोशाला के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली थी। कविता का आरोप है कि मेरे देवर-जेठ ने श्मशान घर में दाह संस्कार के समय जेठ और देवर ने पति की चिता की वीडियो बनाई और शराब पीकर जश्न मनाया था। तेरहवीं के अगले दी दिन घर पर आकर लड़ाई झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता ने जीआरपी थाने में शिकायत देकर जेठ बलवान व देवर विरेन्द्र व राजेन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
जीआरपी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, जांच अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि अभी तक उन्हें वीडियो और फोटो नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed