{"_id":"660c70deca76311ffa0156c6","slug":"machines-will-be-installed-at-charging-points-by-the-end-of-may-panipat-news-c-244-1-pnp1001-116186-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चार्जिंग प्वाइंट पर मई के अंत तक लगेंगी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चार्जिंग प्वाइंट पर मई के अंत तक लगेंगी मशीनें
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुराना बस बड्डा की वर्कशॉप में इलेक्टि्रक बसों का चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। 20 दिन से इस पर काम चल रहा है। इस पर करीब 10 कराेड़ रुपये की लागत आएगी। मई के अंत तक यहां मशीनें लगना शुरू हो जाएगा। फिलहाल फिटिंग का काम चल रहा है। चार्जिंग स्टेशन पर एक बार में 50 बसों को एक साथ चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग इसकी रूपरेखा तैयार कर चुका है।
पानीपत डिपो को 30 नई ई-बसें मिल चुकी हैं। आने वाले समय में पानीपत को 45 और ई बसें मिलनी है। इलेक्टि्रक बसों की सेवाएं पानीपत के बाहरी क्षेत्र समालखा, सनौली, बापौली, मतलौडा व इसराना में भी शुरू होगी। फिलहाल शहर के अंदर 20 इलेक्टि्रक बसें चल रही हैं। हर रोज इन बसों में पांच हजार लोग सफर कर रहे हैं। ये सेवाएं काफी कारगर साबित हो रही है। दिन में बसें फील्ड में चलेंगी। रात को इनको चार्जिंग प्वाइंट पर चार्ज किया जाएगा। चार्जिंग प्वाइंट लगने और बसों का संचालन शुरू होने के बाद अन्य डीजल बसों को वर्कशॉप परिसर के बाहर आउट गेट की तरफ भी खड़ा किया जाएगा।
ई-बसों का संचालन शुरू हो चुका है। अब इनको चार्ज करने के लिए पुराने बस स्टैंड पर चार्जिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है। मई के अंत तक यहां मशीनें लगने का काम शुरू होगा। फिलहाल यहां फिटिंग का काम शुरू हो रहा है। - कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन निगम